मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘फैन’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रहीं अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर जल्द ही फैशन रैंप पर अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इसके लिए वह काफी उत्साहित हैं।
श्रिया टाइम्स ग्लैमर 2016 के लिए शोजस्टॉपर के रूप में डिजाइन श्रेना हीरावत के लिए रैंप पर चलेंगी।
अपने नए अनुभव के बारे में श्रिया ने कहा, “मैं टाइम्स ग्लैमर का एक हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। पहला हमेशा खास होता है और चूंकि मैं पहली बार शोजस्टॉपर के रूप में वॉक कर रही हूं, इसलिए मैं उत्साहित हूं। कलेक्शन बहुत प्यारा है।”
अभिनेत्री के बाल और मेकअप की देखरेख सुभाष कुमार शिंदे की टीम कर रही है।
dharmpath.com dharmpath