नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर डिजाइनर रोहित बल ने परिधानों का क्रिस्टल कलेक्शन पेश किया। उन्होंने पहली बार क्रिस्टल को तराशने वाले चेक रिपब्लिक और स्लोवाकिया के कारीगरों के साथ मिलकर काम किया।
कमल फूल के बगीचे और नाचते मोर जैसी क्रिस्टल से बनी वस्तुएं जड़े हुए परिधान रोहित बल की खास शैली में, बेहतरीन डिजाइन और आकार में उपलब्ध होंगी। साथ ही यूरोप की बेहतरीन कारीगरी का नमूना भी देखने के मिलेगा।
रोहित बल ने एक बयान में कहा, “यह संग्रह मेरे दिल के बेहद करीब है। भारतीय शैली और यूरोप की बेहतरीन विरासत एवं हाथ की कारीगरी का यह एक अच्छा संगम है।”
24 प्रतिशत सीसा क्रिस्टल से बनी वस्तुओं को ब्रतिस्लावा के कारीगरों ने तराशा है। परिधान के बॉर्डर और तले में कटोरी, फूलदान, ट्रे, टी सेट और थाली आदि क्रिस्टल से बनी चीजें पिरोई गई हैं। कई चीजें तो 24 कैरट सोना और प्लैटिनम से भी बनाई गई हैं।
परिधानों के साथ ऑफर के तहत रेडवाइन ग्लास, वाइट वाइन ग्लास, पानी का कटोरा, व्हिस्की का ग्लास, सुराही आदि क्रिस्टल से बनी वस्तुएं भी उचित मूल्य पर दी जा रही हैं।
dharmpath.com dharmpath