पवन हंस हेलीकॉप्टर की गाजियाबाद में आपात लैंडिंग

गाजियाबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ताजनगरी आगरा जा रहे पवन हंस के एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खामी आने के कारण शनिवार को गाजियाबाद में एक खेत में आपात रूप में उतरना पड़ा।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आर.के.पांडे ने कहा कि हेलीकॉप्टर कैप्टन एस.कुमार चला रहे थे और उसमें तीन यात्री एस.के.शर्मा, कृष्ण कुमार तथा जाधव थार सवार थे।

उन्होंने कहा, “पुलिस नियंत्रण कक्ष को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से सूचना मिली कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई है। एटीसी ने हमें चालक की मदद करने के लिए कहा।”

पांडे ने कहा कि पायलट ने हेलीकॉप्टर को सुरक्षित एक खेत में उतार लिया।

उन्होंने कहा, “हमने हेलीकॉप्टर के चारों ओर सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया है। पुलिस की सुरक्षा में वह अभी भी खेत में खड़ा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493