पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि अब अतिरिक्त कोचों की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके।
इन अतिरिक्त कोचों के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी या आरक्षण कंफर्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से यात्रियों को सहूलियत के साथ-साथ दलालों पर भी अंकुश लगाया जा सकेगा।
यादव ने बताया कि 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरी चौरा एक्सप्रेस में 20 एवं 21 अगस्त को गोरखपुर से और 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस में 21 एवं 22 अगस्त को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाए जाने की व्यवस्था की है।
dharmpath.com dharmpath