नेपाल के उप प्रधानमंत्री ने की राष्ट्रपति से मुलाकात

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आए नेपाल के उपराष्ट्रपति बिमलेंद्र निधि ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत दौरे पर आए नेपाल के उपराष्ट्रपति बिमलेंद्र निधि ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

एक सरकारी बयान में कहा गया, “राष्ट्रपति ने कहा कि एकजुट नेपाल में दीर्घकालिक शांति एवं स्थिरता भारत के हित में है। भारत नेपाल के साथ मिलकर इस उभयनिष्ठ लक्ष्य के लिए काम करेगा।”

बयान में आगे कहा गया है, “राष्ट्रपति ने कहा कि भारत नेपाल के साथ अपने संबंधों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। इसके साथ ही वह युगों पुराने रिश्तों को और मजबूती प्रदान करने के लिए दृढ़ता के साथ प्रतिबद्ध है। भारत और नेपाल का रिश्ता मजबूती के साथ साझा भूगोल, इतिहास, संस्कृति, सभ्यता और व्यक्ति से व्यक्ति के रिश्ते में सन्निहित है।”

मुखर्जी ने नया उप प्रधानमंत्री और नेपाल का गृह मंत्री नियुक्त होने पर निधि को बधाई भी दी और यह कामना की कि उन्हें देश में राष्ट्रीय एकजुटता एवं मेल-मिलाप को बढ़ावा देने के प्रयास में कामयाबी मिले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493