रियो ओलम्पिक (रिले) : अमेरिका ने जीता 4 गुणा 400 मीटर का खिताब

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका ने शनिवार को रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 4 गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।

अमेरिकी दल ने ओलम्पिक स्टेडियम में शनिवार को आयोजित अंतिम स्पर्धा में 2:57.30 मिनट समय के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि जमैका ने 2:58.16 मिनट के साथ रजत और बहामास ने 2:58.49 मिनट के साथ कांस्य जीता।

विजयी अमेरिकी टीम में अर्मान हॉल, टोनी मैक्वे, गिल रोबर्ट और लाशान मेरिट शामिल हैं। दूसरी और जमैका की टीम में पीटर मैथ्यूज, नेथन एलन, फिटजोरी डंकले और जेवोन फ्रांसिस शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493