रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के मैथ्यू सेंट्रोविज जूनियर ने शनिवार को रियो ओलम्पिक की पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया।
सेंट्रोविज के पिता मैथ्यू सेंट्रोविज (सीनियर) भी दो बार अमेरिका के लिए ओलम्पिक में हिस्सा ले चुके थे। वह 5000 मीटर में पैन अमेरिकी चैम्पियन रहे थे लेकिन ओलम्पिक में पदक नहीं जीत सके थे।
मास्को में 2013 में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में रजत जीतने वाले सेंट्रोविज ने अपने पिता का सपना पूरा करते हुए सोना जीता। इस खिलाड़ी ने यह रेस 3:50.00 मिनट में पूरी की।
अल्जीरिया के तौफीक माखलौफी ने 3:50.11 मिनट के साथ दूसरा और न्यूजीलैंड के निकोलस विलिस ने 3:50.24 के साथ कांस्य जीता।
dharmpath.com dharmpath