भोपाल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में रविवार की सुबह से बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में मानसून पूरी सक्रियता लिए हुए है। रविवार को भी आसमान पर बादलों का डेरा है और हवाओं का दौर चल रहा है।
बीते तीन दिनों में हुई बारिश ने विंध्य एवं बुंदेलखंड के कई जिलों में बाढ़ के हालात बना दिए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 29.4 मिलीमीटर, इंदौर में 58.7 मिलीमीटर, खजुराहो में 33.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य में सामान्य से भारी बारिश की संभावना जताई है।
राज्य में मानसून की सक्रियता से तापमान में बदलाव का दौर जारी है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 20 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 23 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 22.2 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 22.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath