रियो ओलम्पिक (कुश्ती) : अकगुल व सादुलाएव को स्वर्ण

रियो डी जनेरियो, 21 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की के विश्व कुश्ती चैम्पियन ताहा अकगुल ने रियो ओलम्पिक में पुरुषों की 125 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

रूस के अब्दुल राशिद सादुलाएव ने पुरुषों की 86 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुरुषों की हैवीवेट स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में शनिवार को अकगुल ने ईरान के कोमेल घासेमी को 3-1 से मात दी।

इस स्पर्धा में जॉर्जिया के जिनो पेत्रियाश्विली और बेलारूस के इब्राहीम सईदोव को कांस्य पदक हासिल हुआ।

पुरुषों की 86 किलोग्राम स्पर्धा में अमेरिका के जेडन कॉक्स ने क्यूबा के रेनेरिस सलास पेरेज को और पूर्व ओलंपिक चैंपियन अजरबैजान के शरीफ शरीफोव ने हंगरी के इस्तवान वेरेब को मात देकर कांस्य पदक जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493