‘दिल मिल गए’ मेरे दिल के करीब : पंकित

मुंबई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी शो ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में ध्यान की भूमिका निभा रहे अभिनेता पंकित ठक्कर का कहना है कि ‘दिल मिल गए’ जितनी लोकप्रियता हासिल करना इस दौरान किसी टीवी शोज के लिए मुश्किल है।

‘दिल मिल गए’ लोकप्रिय शो ‘संजीवनी : अ मेडिकल बून’ का सीक्वल है। इसमे मोहनीश बहल, करन सिंह ग्रोवर, जेनिफर विंगेट और करन वाही डॉक्टर की भूमिका में नजर आए थे। अगस्त 2007 में शुरु हुआ यह शो अक्टूबर 2010 में समाप्त हुआ था।

पंकित ने अपने बयान में कहा,”‘दिल मिल गए’ मेरे दिल के बेहद करीब है और हमेशा रहेगा। मुझे उस शो का हिस्सा होने पर खुशी है, जिसे सालों बाद भी याद किया जाता है। बहुत कम शोज को इतने सारे प्रशंसकों का प्यार मिला है।”

युवाओं पर आधारित इस शो में मेडिकल प्रशिक्षण ले रहे डॉक्टर अरमान मलिक (करन सिंह ग्रोवर) और डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता (जेनिफर) की प्यार की कहानी को दिखाया गया था।

‘बहू हमारी रजनीकांत’ में पंकित मुख्य किरदार शान (करन वी ग्रोवर) के छोटे भाई बने हैं। इस शो में एक बुद्धिमान रोबोट रजनी (रिद्धिमा पंडित) की कहानी को दिखाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493