अफगानिस्तान में सेना के अभियान में 43 आतंकी मारे गए

काबुल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की सेना ने कुंदुज प्रांत में आतंकियों के खिलाफ अभियान में 43 आतंकियों को मार गिराया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सेना के बयान का हवाला देते हुए कहा है, “अफगानिस्तान के संयुक्त सुरक्षा बलों के खान आबाद, अली आबाद और इमाम साहिब जिलों में जारी ‘थंडर 14’ नामक इस अभियान में 14 आतंकी घायल भी हुए हैं। इस अभियान में सेना के विमानों का भी योगदान था।

तालिबान ने शनिवार को खान आबाद पर कब्जा कर लिया था लेकिन सुरक्षा बलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस जिले को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया। यह जिला प्रांतीय राजधानी कुंदुज शहर से 25 किलोमीटर पूरब है।

बयान में कहा गया है कि खान आबाद निवासी तालिबान का डिस्ट्रिक्ट गवर्नर हुसैन भी इस लड़ाई में मारा गया है।

सूत्रों ने कहा कि आतंकवाद से ग्रस्त इस प्रांत में हिंसा की छिटपुट घटनाएं जारी हैं।

कुंदुज एवं पड़ोसी बाघलान व ताखार प्रांत में पिछले कुछ महीनों से भारी भिड़ंत हो रही है। तालिबान, सरकारी सेनाओं को उन इलाकों में चुनौती देने की कोशिश कर रहा है जो अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493