‘बिचागाडु’ के सौ दिन पूरा करने पर निर्माता खुश

चेन्नई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। विजय एंटोनी अभिनीत फिल्म ‘बिचागाडु’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरा कर लिया है। मूल रूप से तमिल में बनी फिल्म ‘पिचैक्करण’ को तेलुगू में ‘बिचागाडु’ के नाम से डब किया गया है।

चेन्नई, 21 अगस्त (आईएएनएस)। विजय एंटोनी अभिनीत फिल्म ‘बिचागाडु’ ने सिनेमाघरों में 100 दिन पूरा कर लिया है। मूल रूप से तमिल में बनी फिल्म ‘पिचैक्करण’ को तेलुगू में ‘बिचागाडु’ के नाम से डब किया गया है।

फिल्म के प्रोड्यूसर सी.श्रीनिवास ने आईएएनएस को बताया कि फिल्म का लगातार दो हफ्तों से सिनेमाघरों में हर हफ्ते रिलीज होने वाली दूसरी फिल्मों से मुकाबला करते हुए चलना एक बड़ी उपलब्धि है। इस फिल्म का 100 दिन सफलतापूर्वक पूरा करना यह दिखाता है कि दर्शक अच्छी कहानी को हमेशा पसंद करते हैं।

इसे अविश्वसनीय बताते हुए उन्होंने कहा कि बिना भाषा की परवाह किए दर्शक हमेशा अच्छी फिल्म का साथ देते हैं।

उन्होनें कहा, “लोगों को आश्चर्य होता है कि कैसे एक डब फिल्म को सबने सराहा है। मुझे लगता है कि एक अच्छी फिल्म को बिना भाषा की परवाह किए दर्शकों का साथ मिलता है। हाल ही में रिलीज हुई मराठी फिल्म ‘सैराट’ का उदाहरण सामने है, जिसने महाराष्ट्र के बाहर भी बेहद अच्छा प्रदर्शन किया है।”

50 लाख रुपये में बनी ‘बिचागाडु’ ने अब तक 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493