छग : नक्सली विस्फोट में एक जवान घायल

रायपुर/जगदलपुर, 21 अगस्त (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में रविवार सुबह प्रेशर बम के चपेट में आने से केंद्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया। विस्फोट के बाद मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया। घायल जवान का इलाज केंद्रीय सुरक्षा बल के फंदीगुड़ा कैंप में किया जा रहा है।

सुकमा जिले के पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण अलसेला ने बताया कि ग्राम एराबीर में साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा के दौरान सीआरपीएफ 212 बटालियन के जवान सुबह ड्यूटी पर जा रहे थे।

कुछ दूरी तक चलने के बाद नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से प्रधान आरक्षक दिलीप बोर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान का इलाज केंद्रीय सुरक्षा बल के 226 बटालियन फंदीगुड़ा कैंप में किया जा रहा है।

अलसेला ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षा बल की टुकड़ी सुबह आठ बजे अपने कैंप से निकली और बाजार स्थल से करीब 200 मीटर दूर प्रेशर बम की चपेट में आ गई। इसी दौरान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए, नक्सलियों पर गोलीबारी की।

विस्फोट के बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई, गोलीबारी में घटनास्थल पर एक नक्सली मारा गया। मारे गए नक्सली से पुलिस ने देशी कट्टा बरामद किया है। विस्फोट के दौरान बाजार में भगदड़ मच गई और बाजार बंद हो गया। घटना स्थल पर जांच अभियान जारी है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493