म्यांमार : संघर्षविराम के लिए सशस्त्र समूहों के 8 सूत्री प्रस्ताव

नेपेडा, 21 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार में संघर्षविराम से अब तक अलग रहे सशस्त्र समूहों ने राष्ट्रव्यापी संघर्षविराम समझौते (एनसीए) पर हस्ताक्षर करने के लिए में सरकार के समक्ष आठ सूत्री प्रस्ताव रखा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गैर-हस्ताक्षरकर्ता सशस्त्र समूहों का प्रतिनिधित्व संयुक्त राष्ट्रीयता संघीय परिषद (यूएनएफसी) के राजनीतिक वार्ता प्रतिनिधिमंडल (डीपीएन) ने किया।

सरकार की ‘पेंगलोंग सम्मेलन की तैयारी समिति’ और डीपीएन के बीच यंगून के राष्ट्रीय सुलह और शांति केंद्र में शनिवार को अज्ञात प्रस्ताव पर विचार-विमर्श हुआ।

समिति के अध्यक्ष टिन म्यो विन ने बातचीत को शांति प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए पर्याप्त रूप से सफल बताया है।

वहीं, डीपीएन के दूसरे नेता गुआन मॉ ने अपना सर्वश्रेष्ठ करने का वचन देते हुए वार्ता को सकारात्मक बताया है।

सूत्रों के मुताबिक, यूनियन पीस डायलॉग जॉयंट कमेटी (यूपीडीजेसी) और ‘पेंगलोंग सम्मेलन तैयारी समिति’ रविवार को शांति केंद्र में राजनीतिक ढांचे पर चर्चा जारी रखेंगे।

म्यांमार की स्टेट काउंसलर और यूपीडीजेसी की अध्यक्ष आंग सान सू की ने आगामी 21वीं सदी के पेंगलोंग जातीय सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आपसी विश्वास और एकता का आह्वान किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493