देश की उन्नति के लिए लघु उद्यम लगाना जरूरी : कलराज

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि देश के समग्र विकास के लिए एमएसएमई लगाना आवश्यक है।

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (एमएसएमई) के केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने रविवार को कहा कि देश के समग्र विकास के लिए एमएसएमई लगाना आवश्यक है।

मिश्र नेशनल क्वालिटी कांक्लेव 2016 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, आज जीरो इफेक्ट, जीरो डिफेक्ट (जेडईडी) को बहुत महत्व दिया जा रहा है। इसे लागू करने से देश में निर्माण क्षेत्र उन्नति कर सकता है।

मेक इन इंडिया मुहिम और देश के समग्र विकास के लिए लघु और मध्यम उद्योग लगाना जरूरी है।

मिश्र ने कहा कि जेडईडी परिपक्वता नीति के तहत एमएसएमई को वित्तीय सहायता भी दी जाती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493