नेपीथा, 23 अगस्त (आईएएनएस)। म्यांमार में मंगलवार सुबह रिक्टर पैमाने पर 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किए गए।
भूकंप के झटके सुबह 7.41 बजे महसूस किए गए।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप का केंद्र म्यांमार के खाम्पट से 57 किलोमीटर की दूरी पर दर्ज किया गया।
पुलिस और दमकलकर्मियों का कहना है कि भूकंप से अभी तक किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है।
dharmpath.com dharmpath