पटना, 23 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य में भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “एक-दो दिनों में राज्य में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र छतीसगढ़ की तरफ चला गया है, जिससे राज्य में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। एक-दो स्थानों पर सामान्य बारिश हो सकती है।”
केंद्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस, गया का 24.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 26.2 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
बीते 24 घंटे के दौरान गया में 11.20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath