दिल्ली में सुबह बदली छाई

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह मौसम सुहावना और बदली छाई हुई है।

न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, “आसमान में सामान्य तौर पर बदली छाई रहेगी लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं।”

आईएमडी के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 81 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493