नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स ने नैदानिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को जारी रखते हुए केवीओ अपडेट 2016 की शुरुआत की है।
इसमें पेडियैट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी, लीवर ट्रांसप्लांटेशन के प्रमुख विषयों पर चर्चा की जाएगी। दो दिन के इस कांफ्रेंस के बाद एंडोस्कोपी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। बेसिक और एडवांस कार्यशालाओं का आयोजन 22 और 23 अगस्त 2016 को किया जाएगा।
भारत में पहले सफल पेडियैट्रिक लीवर ट्रांसप्लांट से 1998 में शुरुआत करने वाला अपोलो हॉस्पीटल्स पेडियैट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी और न्यूट्रीशन के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। अपोलो हॉस्पिटल्स ने 2,514 लीवर ट्रांसप्लांट किए हैं जिनमें से 209 बच्चों में किए गए हैं।
इस कांफ्रेंस में दुनियाभर के विशेषज्ञ पेडियैट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी और लीवर ट्रांसप्लांटेशन में महžवपूर्ण मुद्दों पर विचार रखेंगे।
जाने-माने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फैकल्टी महत्वपूर्ण विषयों को कवर करेंगे उनमें हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, कोलेसटैसिस, ऐक्यूट लीवर फेलियर, लीवर ट्रांसप्लांटेंशन, एडवांस्ड एंडोस्कोपी, सेलियैक डिजीज, पैनक्रिएटाइटिसए फूड एलर्जी एंड इंफ्लेमेट्री बोवोल डिजीज शामिल हैं।
इस कांफ्रेंस को एशियन पैन पैसेफिक सोसाइटी फॉर पेडियैट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपैटोलॉजी और न्यूट्रीशन (एपीपीएसपीजीएचएएन) और इंडियन सोसाइटी ऑफ पेडियैट्रिक गैसट्रोएंट्रोलॉजी, हेपैटोलॉजी एंड न्यूट्रीशन (आईएसपीजीएचएएन) द्वारा एनडोर्स किया गया है।
यह कांफ्रेंस ‘ऐकेडमी ऑफ पेडियैट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी,’ लंदनए यूके की साझी पहल है।
इस मौके पर 18 देशों की फैकल्टी और प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेंगे।
इस मौके पर अपने विचार रखते हुए इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल्स में ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर, सीनियर कंसलटैंट, पेडियैट्रिक गैसट्रोएंट्रोलॉजी एंड हेपैटोलॉजीए डॉ. अनुपम सिबल ने कहा, “अपोलो हॉस्पिटल्स ने हमेशा नैदानिक उत्कृष्टता पर जोर दिया है। बाल रोग विशेषज्ञों के पास आने वाले 30 प्रतिशत तक मरीजों को गैस्ट्रोइंटेसटिनल या लीवर की समस्या होती है। यह महत्वपूर्ण है कि हम बाल रोग विशेषज्ञों के साथ उपचार के नवीनतम दिशा-निर्देश साझा करें।”
dharmpath.com dharmpath