भोपाल, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भी बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों के दौरान राजधानी सहित रीवा, नरसिंहपुर, सिंगरौली, मंडला, उमरिया आदि में बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में सामान्य बारिश हो सकती है। टीकमगढ़, राजगढ़, गुना, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, मंडला, जबलपुर व होशंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 23.7 डिग्री और जबलपुर का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री, इंदौर का 27 डिग्री, ग्वालियर का 32.6 डिग्री और जबलपुर का 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath