पटना, 24 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्की बदली छाई हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण और मध्य हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
इसके अलावा गया और पूर्णिया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री, गया का 32 डिग्री और पूर्णिया का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 1.60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
dharmpath.com dharmpath