न्यायालय का 20 फुट ऊंची मानव पिरामिड पर प्रतिबंध हटाने से इनकार

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को दही हांडी उत्सव के दौरान बनाई जाने वाली मानव पिरामिड की ऊंचाई पर लगाया गया प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया।

दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड की अधिकतम ऊंचाई 20 फुट तय की गई है। इससे अधिक ऊंचाई पर प्रतिबंध है।

देश में दही हांडी उत्सव गुरुवार को आयोजित किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493