गोवा विधानसभा में 31 अगस्त को पारित होगा जीएसटी विधेयक

पणजी, 24 अगस्त (आईएएनएस)। इस माह के शुरू में संसद से पारित वस्तु एवं सेवा (जएसटी) विधेयक के अनुमोदन के लिए गोवा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 31 अगस्त को बुलाया गया है।

गोवा विधानसभा के सचिव निकंथ हलदांकर ने संवाददाताओं को बताया, “विधानसभा का सत्र 31 अगस्त को बुलाया जाएगा। जीएसटी विधेयक के अनुमोदन के लिए यह सत्र केवल एक दिन का होगा, जो संसद से पारित हो चुका है।”

साल 2017 के शुरू में गोवा में होने वाले चुनाव से पहले विधानसभा का यह अंतिम सत्र होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493