बॉलीवुड सितारों ने जन्माष्टमी की बधाई दी

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। देश में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम के बीच गुरुवार को लता मंगेशकर, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को जन्माष्टमी की बधाई दी।

कुछ ट्वीट इस प्रकार हैं :

लता मंगेशकर : शुभकामनाएं। आप सभी को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बधाई। जय कन्हैया लाल की।

अमिताभ बच्चन : सभी को जन्माष्टमी की बधाई।

ऋषि कपूर: आप सभी को जन्माष्टमी की बधाई।

अनपुम खेर : सभी को जन्माष्टमी की बधाई। हमेशा प्यार, शांति और खुशियां बनी रहें। जय श्री कृष्णा।

हेमा मालिनी : भगवान हमारी जिंदगी में खुशियां लाए। जन्माष्टमी की बधाई ।

मधुर भंडारकर : भगवान कृष्ण आप सभी की चिंताएं हर लें और इस जन्माष्टमी के अवसर पर आप सभी को प्यार और शांति प्रदान करें। जन्माष्टमी की बधाई।

विक्रम भट्ट : आप सभी को जन्माष्टमी की बधाई। नंद घेर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493