नई दिल्ली, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 26 से 28 अगस्त तक बिहार और कर्नाटक का दौरा करेंगे।
राष्ट्रपति 27 अगस्त को बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और राजगीर, नालंदा में इसके परिसर की आधारशिला रखेंगे। वह उसी दिन बेंगलुरू में अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा दो अरब लोगों को भोजन प्रदान करने के सिलसिले में आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।
28 अगस्त को नई दिल्ली लौटने से पहले, राष्ट्रपति बेंगलुरू स्थित नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी के 24वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे।
dharmpath.com dharmpath