श्रीनगर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सेना ने गुरुवार को आंतकवादियों की घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी। इस दौरान एक जवान घायल हो गया। रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियों को सेना ने चुनौती दी, जिसके बाद उनके बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक जवान घायल हो गया, जबकि आतंकवादियों को वापस पाकिस्तानी क्षेत्र में भागना पड़ा।
dharmpath.com dharmpath