मणिपुर सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा की गड़बड़ियों को स्वीकारा

इंफाल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। मणिपुर के उप मुख्यमंत्री गइखंगम गंगमेई ने 2,000 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ियों को गुरुवार को स्वीकार करते हुए कहा कि उम्मीदवारों के अंकों में हेराफेरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

गंगमेई ने कहा, “सरकार भर्ती के परिणाम को रद्द करने के लिए भारी मन से विवश हुई है।”

गंगमेई के पास राज्य के गृह विभाग का प्रभार है। चयन प्रक्रिया 2013 में शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि आंतरिक जांच का नतीजा सामने आ जाए। इसमें परीक्षा परिणाम के साथ छेड़छाड़ के दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

उच्चपदस्थ सूत्रों का कहना है कि जो उम्मीदवार परीक्षा में फेल हो गए थे, उनका भर्ती के लिए चयन कर लिया गया। एक उम्मीदवार ने तो दो अलग-अलग लिखावट में उत्तर-पुस्तिका पेश की थी।

चयनित अभ्यथिर्यो ने भर्ती के परिणाम को रद्द करने के खिलाफ अनिश्चितकालीन आम हड़ताल और आर्थिक नाकाबंदी लागू कर दी थी। लेकिन, लोगों का समर्थन न मिलने से हड़ताल बुधवार रात वापस ले ली गई।

गंगमेई ने उम्मीदवारों से आंदोलन न करने की अपील करते हुए कहा कि 2013 के उम्मीदवारों को नई भर्ती प्रक्रिया में उम्र सीमा में छूट सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी।

मणिपुर पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष एन. सोवाकिरण ने घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493