जयपुर, 25 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार शाम चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली से भूटान पहुंचीं। भूटान के पारो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गवर्नर दाशो तेनजिन थिनले एवं भूटान सरकार के डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल उगेन शुजोम ने उनका स्वागत किया।
एक बयान में यहां कहा गया है कि इस दौरान भूटान स्थित भारतीय मिशन में काउंसलर राघव भटनागर एवं राज्य की पर्यटन सचिव रोली सिंह भी उपस्थित थे। वसुंधरा के साथ पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेंद्र कौर दीपा सहित अन्य अधिकारी भूटान में माउंटेन ईको-लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।
यह प्रतिनिधिमंडल भूटान में राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने का भी प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री की भूटान की शाही सरकार के उच्चाधिकारियों से मुलाकात भी प्रस्तावित है।
dharmpath.com dharmpath