राष्ट्रपति का पटना दौरा आज, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

पटना, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत शुक्रवार शाम पटना पहुंचेंगे।

राष्ट्रपति शनिवार को नालंदा विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे और राजगीर शहर में नालंदा अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालय परिसर की आधारशिला रखेंगे।

राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार शाम सात बजे पटना हवाईअड्डे पहुंचेंगे और यहां से सीधे राजभवन जाएंगे। यहां वह रात्रि विश्राम के लिए रुकेंगे। इसके बाद शनिवार सुबह राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से नालंदा जाएंगे।

राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति 12 बजे पटना हवाईअड्डा पहुंचेंगे, जहां से वह बेंगलुरू के लिए रवाना हो जाएंगे।

वहीं, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पटना और नालंदा में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। नालंदा के कार्यक्रम स्थल पर तीन पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारियों के अलावा आठ पुलिस उपाधीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493