मेड्रिड, 26 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग क्लब ग्रेनाडा ने अपने इक्वाडोर के खिलाड़ी जोस अंगुलो को ड्रग टेस्ट में फेल होने के कारण निलंबित कर दिया है।
अंगुलो को कोकीन के सेवन का दोषी पाया गया है।
समाचार एजेंली सिन्हुआ के अनुसार, 21 वर्षीय खिलाड़ी को इस साल ग्रेनाडा में शामिल किया गया था और कोपा लिबर्टाडोरेस में शामिल होने के बाद उनके नमूने की जांच हुई, जिसका परिणाम पॉजीटिव आया है।
अंगुलो पर इस मामले के कारण दो साल का संभावित प्रतिबंध लग सकता है। इस पर ग्रेनाडा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एक आधिकारिक बयान में कहा कि उन्हें दक्षिण अमेरिकी फुटबाल महासंघ (कॉनमेबोल) से एक सूचना मिली है, जिसमें अंगुलो का डोप टेस्ट पॉजीटिव आया है।
क्लब ने अपने बयान में कहा कि ग्रेनाडा ने खिलाड़ी के साथ अपना करार समाप्त कर दिया है और यह अंगुलो के बी-नमूने की जांच के परिणाम के आने तक जारी रहेगा। आशा है कि इसका परिणाम खिलाड़ी के पक्ष में आए।
dharmpath.com dharmpath