नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। सूचना प्रद्यौगिकी (आईटी) और इलेक्ट्रॉनिक मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि भारत का अगले तीन सालों में वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी दोगुनी हो सकती है।
मंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “भारत की वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में हिस्सेदारी तीन सालों में लगभग दोगुनी हो सकती है।”
उन्होंने कहा, “मोबाइल फोन उत्पादन भारत में साल 2014-15 के बाद बहुत तेजी से बढ़ा है।”
इंडियन सेल्युलर एसोसिएशन के एक अनुमान के अनुसार, भारत में साल 2015-16 में 54,000 करोड़ रुपये मूल्य के मोबाइल फोन का उत्पादन किया गया। इसके साल 2016-17 में 94,000 करोड़ रुपये पहुंचने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath