शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 54 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 26 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 53.66 अंकों की गिरावट के साथ 27,782.25 पर और निफ्टी 19.65 अंकों की गिरावट के साथ 8,572.55 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 46.84 अंकों की वृद्धि के साथ 27882.75 पर खुला और 53.66 अंकों या 0.19 फीसदी गिरावट के साथ 27,782.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 27,935.88 के ऊपरी और 27,696.99 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में तेजी रही। टाटा मोटर्स (2.01 फीसदी), गेल (1.61 फीसदी), रिलायंस (1.44 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.43 फीसदी) और सिप्ला (0.78 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे विप्रो (3.00 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (2.02 फीसदी), अडाणी पोर्ट्स (1.75 फीसदी), इंफोसिस (1.52 फीसदी) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (1.34 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 22.15 अंकों की तेजी के साथ 8,614.35 पर खुला और 19.65 अंकों या 0.23 फीसदी गिरावट के साथ 8,572.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,622.95 के ऊपरी और 8,547.55 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में तेजी और स्मॉलकैप में गिरावट देखी गई। मिडकैप 22.21 अंकों की तेजी के साथ 13,000.15 पर और स्मॉलकैप 14.58 अंकों की गिरावट के साथ 12,487.12 पर बंद हुआ।

बीएसई के 19 में से छह सेक्टरों में तेजी देखी गई। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.46 फीसदी), ऊर्जा (0.78 फीसदी), तेल और गैस (0.70 फीसदी), वाहन (0.62 फीसदी) और दूरसंचार (0.33 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे सूचना प्रौद्योगिकी (1.25 फीसदी), पूंजीगत सामग्री (1.24 फीसदी), रियल्टी (1.15 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.98 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवाएं (0.67 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,049 शेयरों में तेजी और 1,597 में गिरावट रही, जबकि 204 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493