‘अवामी लीग की वजह से ‘भारत-विरोधी’ हैं बांग्लादेशी’

ढाका, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया के एक मुख्य सलाहकार का मानना है कि बांग्लादेशी ‘कुल मिलाकर भारत विरोधी’ हैं और इसकी वजह भारत का बांग्लादेश में सत्तारूढ़ अवामी लीग से गहरा नजदीकी रिश्ता है।

ढाका विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और खालिदा जिया के सलाहकार प्रोफेसर एमाजुद्दीन अहमद ने गुरुवार को कहा, “वे (बांग्लादेशी) भारत विरोधी हैं और इसकी वजह आपके (भारत के) बांग्लादेश की मौजूदा सरकार से ताल्लुकात हैं।”

उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ था।

बीडीन्यूज24 की रिपोर्ट के अनुसार सुंदरबन के निकट रामपाल विद्युत परियोजना के खिलाफ बांग्लादेश में लोगों के विरोध के बारे में बात करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की। पर्यावरण समूहों का कहना है कि यह परियोजना पर्यावरण के लिए घातक साबित होगी।

अहमद ने बांग्लादेश की मुक्ति में भारत के योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि इस भूमिका के बावजूद आज बांग्लादेश में कोई भी भारत को क्यों नहीं बर्दाश्त कर पा रहा है? लोग क्यों भारत विरोधी हो गए हैं? ऐसा नहीं होना चाहिए।

उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया कि ‘वह किसी पार्टी विशेष के बजाए बांग्लादेश के लोगों से संबंध बनाए।’

उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र फलफूल रहा है। लेकिन, बांग्लादेश में ऐसा नहीं है। भारत इस मामले में एक भी शब्द क्यों नहीं बोलता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493