अगरतला, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राज्य मे सत्ताधारी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद (टीटीएएडीसी) के उपचुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वदेशी त्रिपुरा पीपुल्स मोर्चा(आईपीएफटी) को हराकर अपनी सीट बरकरार रखी।
राज्य चुनाव आयोग के सचिव प्रसेनजित भट्टाचार्जी ने आईएएनएस से कहा, “माकपा के कुमुद देबबर्मा को 9,260 मत मिले, जबकि आईएफपीटी के उम्मीदवार मंगल देबबर्मा को 8678 वोट मिले। जीत का अंतर 582 मतों का था।”
आईएफपीटी एक जनजातीय आधारित पार्टी है। यह पार्टी टीटीएएडीसी को क्रमोन्नत कर एक पृथक राज्य के गठन की मांग को लेकर विगत सालों में त्रिपुरा से लेकर नई दिल्ली तक कई आन्दोलन किए हैं।
हालांकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना उम्मीदवार खड़ा किया था, लेकिन भाजपा और तृणमूल कांग्रेस ने आईएफपीटी का समर्थन किया था।
भाजपा के उम्मीदवार को 133 मत मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार किशोर देबबर्मा को 155 मत मिले। टीटीएएडीसी का उप चुनाव गत मंगलवार को हुआ था।
माकपा सदस्य रणबीर देबबर्मा के निधन के बाद यह उप चुनाव हुआ था।
dharmpath.com dharmpath