ब्राजील पोल वॉल्टर डा सिल्वा को मिली 1 किलो सोने की ईंट

रियो डी जनेरियो, 26 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील के लिए ओलम्पक में पोल वॉल्ट का खिताब जीतने वाले ब्राज डा सिल्वा को पुरस्कार के तौर पर एक किलो सोने की ईंट मिली है।

सिल्वा ने मौजूदा चैम्पियन फ्रांस के रेनाड लावीलीन को हराते हुए पोल वॉल्ट का खिताब जीता था। सिल्वा ने 6.03 मीटर के साथ नया ओलम्पिक रिकार्ड बनाया था।

सिल्वा ने कहा कि उन्होंने पोल वाल्ट की कला ब्राजील के पूर्व विश्व चैम्पियन फेबियाना मुरेर से सीखी है।

इस बीच, मुरेर ने रियो ओलम्पिक में खराब प्रदर्शन के बाद गुरुवार को संन्यास की घोषणा की। वह पहले दौर में ही बाहर हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493