प्रधानमंत्री ने अगले 3 ओलम्पिक के लिए टास्क फोर्स बनाने की घोषणा की

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलम्पिक में भारतीय दल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ओलम्पिक के अगले तीन संस्करण की तैयारी के लिए टास्क फोर्स बनाए जाने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह चाहते हैं कि आने वाले ओलम्पिक खेलों में भारत प्रभावशाली तरीके से शिरकत करे। यह टास्क फोर्स 2020 के टोक्यो ओलम्पिक के अलावा 2024 तथा 2028 ओलम्पिक खेलोंे में भागीदारी का खाका तैयार करेगा।

टोक्यो के अलावा बाकी के दो संस्करणों के मेजबानों की घोषणा नहीं हुई है।

प्रधानमंत्री ने यहां मंत्रियों की परिषद की बैठक में यह घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया है, “टास्क फोर्स खेलों की सुविधाओं को लेकर पूर्ण रणनीति तैयार करेगा। इसमें मूलभूत सुविधाएं, प्रशिक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य सम्बंधित मामले शामिल होंगे।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस टास्क फोर्स में देश और विदेश के विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा और इसका गठन अगले कुछ दिनों में कर दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ओलम्पिक खेलों में भारत का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। भारत ने अब तक ओलम्पिक में 1928 से लेकर आज तक 28 मेडल जीते हैं। इनमें से दो रियो ओलम्पिक में जीते गए हैं जबकि रियो में भारत के 119 खिलाड़ी शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493