डिंडौरी, 27 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में शुक्रवार रात तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतक एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु बताए जा रहे हैं।
शहपुरा थाने के प्रभारी अनिल पटेल ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि सिल्ठार गांव में मंगल सिंह के घर शुक्रवार रात धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसी बीच तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान गरुड़ सिंह (55), कृपाल सिंह (60) और त्रिलोक सिंह (50) के रूप में की गई है। घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath