मेरे बारे में कई भ्रांतियां : पेरिस हिल्टन

लॉस एंजेलिस, 27 अगस्त (आईएएनएस)। व्यवसायी पेरिस हिल्टन का मानना है कि लोगों को उन्हें लेकर कई भ्रांतियां हैं। हिल्टन का कहना है कि उन्हें ऐसे लोगों को गलत साबित करना पसंद है।

वेबसाइट ‘फीमेल फस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हिल्टन को कई बार मूर्ख कह दिया जाता है, लेकिन उनका कहना है कि लोगों की ऐसी भ्रांतियां उन्हें बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैं।

हिल्टन ने ‘ओन्लीऑनएओएल’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, “मुझे इन बातों पर हंसी आती है। लोगों को मेरे बारे में कई भ्रांतियां हैं। मुझे उन्हें गलत साबित करना पसंद है। यह एक सुखद अहसास है।”

हिल्टन ने कहा, “मैं अपने बलबूते पर कुछ करना चाहती हूं। सफलता मुझे प्रेरित करती है। इससे मेरा उत्साह और रचनात्मकता बढ़ती है। मुझे अपना काम पसंद है। मेरा अपने ब्रांड से बेहद लगाव है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493