ढाका कैफे हमले का मास्टरमाइंड मारा गया

ढाका, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ढाका के कैफे में हुए हमले के मास्टरमाइंड को शनिवार को एक कार्रवाई के दौरान मार गिराया गया है। उसके साथ ही दो अन्य आतंकवादी भी मारे गए।

समाचार पत्र ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, ढाका महानगर पुलिस की आतंकवाद रोधी इकाई के प्रमुख मोनिरुल इस्लाम ने खबर की पुष्टि की है।

‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, नारायणगंज के पुलिस अधीक्षक मैनुल हक ने बताया कि नारायणगंज सदर इलाके में मास्टरमाइंड तमीम अहमद चौधरी समेत आतंकवादियों के एक समूह की मौजूदगी की खबर मिलने पर आतंकवाद रोधी और अंतर्राष्ट्रीय अपराध इकाई, पुलिस मुख्यालय और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया।

हक ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने जब घर में घुसने की कोशिश की तो अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

कनाडाई मूल के तमीम अहमद चौधरी की पहचान होले आर्टिसान बेकरी पर एक जुलाई को हुए हमले के मास्टरमाइंड के रूप में की गई है।

हमले में 17 विदेशी नागरिकों और दो पुलिस अधिकारियों समेत 22 लोग मारे गए थे।

पुलिस ने इसी महीने पहले अपराधियों की सूचना देने पर 20 लाख बांग्लादेशी टका के इनाम की घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493