प्राग, 27 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी टेलीविजन धारावाहिक ‘नाइटफॉल’ के सेट पर यहां आग लग गई।
वेबसाइट ‘डेडलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि बेरनदोव स्टूडियो में शो के सेट के बाहर आग लगी और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
आग से हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल, सोमवार को प्रोडक्शन का काम शुरू करने की योजना है।
मिलोस, वाक्लाव हवेल और बेरनदोव भाइयों द्वारा स्थापित यह स्टूडियो चेक गणराज्य सबसे बड़ा और यूरोप का एक सबसे बड़ा स्टूडियो माना जाता है।
dharmpath.com dharmpath