मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह राजनीति में नहीं जाएंगी, क्योंकि इसमें उनकी कोई रुचि नहीं है।
सोनाक्षी ने आईएएनस से कहा, “नहीं, मैं समझती हूं मेरे भीतर इसके लिए रुचि नहीं है। मेरे पिता राजनेता हैं, इसका मतलब यह नहीं कि मैं भी इसमें कूद पड़ूं।”
सोनाक्षी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अकीरा’ के प्रचार में व्यस्त हैं।
सोनाक्षी ने कहा, “मेरे पिता इसे देखने के लिए उत्सुक हैं। मेरी मां ने इसे देखा और उन्हें इस बारे में बताया। इसलिए अब वह इसे देखने के लिए बेताब हैं। उन्हें इसका ट्रेलर पसंद आया। उन्हें इस फिल्म में कड़ी मेहनत नजर आई।”
फिल्म दो सितंबर को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath