गुड़गांव में ‘मजनू रिटर्न्‍स’ अभियान में 50 गिरफ्तार

download (2)गुड़गांव, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली से सटे गुड़गांव में महिलाओं पर फब्तियां कसने और उनसे दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ‘मजनू रिटर्न्‍स’ में लगभग 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सहायक पुलिस आयुक्त धरना यादव ने शनिवार को कहा कि सादे कपड़ों में तैनात पुलिसकर्मियों ने यह अभियान महरौली-गुड़गांव (एमजी) रोड पर शुक्रवार रात 11 बजे से रात एक बजे तक चलाया।

सादे कपड़ों में पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों को सहारा मॉल व मेट्रो स्टेशनों सहित एमजी रोड पर 10 जगहों पर तैनात किया गया, जहां पुरुष महिलाओं पर फब्तियां कसते और उन्हें अनुचित ढंग से घूरते देखे गए।

ऐसे 50 लोगों को पकड़कर सेक्टर 29 में ‘मजनू रूम’ में रखा गया।

इस तरह के अभियानों में पुलिस ने पिछले साल 250 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। ऐसा अभियान पिछली बार दिसंबर में चलाया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493