सरकारी राजपत्र में वर्दी संबंधित नियमों में संशोधन शनिवार को प्रकाशित होने के बाद यह जानकारी मिली है।
सरकारी राजपत्र में कहा गया है कि तुर्की के राष्ट्रीय पुलिस बल में सेवा दे रही महिलाओं को शनिवार से उनकी टोपी के नीचे इस्लामी स्कार्फ पहनने की अनुमति है। इस स्कार्फ का रंग वर्दी के रंग की तरह होना चाहिए।
सत्तारूढ़ इस्लामी उन्मुख जस्टिस एंड डेवलपमेंट पार्टी कई साल से विभिन्न क्षेत्रों में इस्लामी स्कार्फ पर लगे प्रतिबंध को हटाने की कोशिश कर रही है।
तुर्की ने 2010 में छात्राओं को कॉलेज परिसर में स्कार्फ पहनने की अनुमति दे दी थी और 2014 में उच्च विद्यालय की छात्राओं पर से स्कार्फ पहनने को लेकर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था।
dharmpath.com dharmpath