मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अजय कुमार, आसा कजिंगमेई और अरमान रंधावा ने लैक्मे फैशन वीक (एल एफ डब्ल्यू) विंटर उत्सव की शुरुआत नई डिजाइनों एवं रचनाओं को पेश कर किया।
मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। अजय कुमार, आसा कजिंगमेई और अरमान रंधावा ने लैक्मे फैशन वीक (एल एफ डब्ल्यू) विंटर उत्सव की शुरुआत नई डिजाइनों एवं रचनाओं को पेश कर किया।
कुमार ने बनारस के फैशन को बनारस-द गोल्डन डॉन ऑफ टाइम एटरनल नाम के जीवंत संग्रह के जरिए पेश किया।
कुमार के डिजाइनर कपड़ों पर लैक्मे फैशन वीक के इस सीजन में मंदिर, क्षितिज, गंगा की लहरें, गेंदा और कमल के फूल वाले प्रिंट छाए रहे।
डिजाइनर ने अपनी रचनात्मक कौशल का प्रयोग खादी सिल्क, हस्तनिर्मित सूती कपड़ों, गोल्ड टिश्यू सिल्क, ल्यूक्स सूती कपड़ों और लिनेन के कपड़ों पर किया।
पुरुषों के लिए डिजाइन कपड़ों में कुमार ने चौड़े किनारों के साथ लंबा जैकेट, काउल कुर्ता, हाई वेस्ट पैंट, रैप शर्ट, बाइकर जैकेट, शाल कॉलर कुर्ता, प्रिंटेड स्मोक शर्ट और अंगरखा से प्रेरित जैकेट पेश किया है।
महिलाओं के लिए एंड्रोजिनस जैकेट, शर्ट, पैंट, प्लीटेड मिनी, केप कुर्ता आदि पेश किया।
मिस्टर वर्ल्ड रह चुके शोस्टॉपर रोहित खंडेलवाल नारंगी जैकेट, लाल और सफेद कुर्ते और पैंट में कमाल के लग रहे थे।
आसा कजिंगमेई का संग्रह रूढ़िवादी पुरुषों की पसंद कुर्ता, पजामा और जैकेट से अलग काले और गहरे रंगों एवं धातु के कवच से प्रेरित था।
रंधावा के कपड़ों की प्रदर्शनी की शुरुआत लाल रंग के स्वेटर और पैंट पर लिखे नारे ‘मेक आर्ट नॉट वार’ के साथ हुई और इसके बाद शीघ्र ही लंबे सफेद कुर्ते, काले प्लीटेड मैक्सी स्कर्ट के साथ लहराते कोट आदि पेश किए गए।
इस सीजन में आइवरी, नीले, नेवी, जिरेनियम रंगों के चंदारी, नेट, सूती और स्कूबा के रेशे से बने कपड़े छाए रहे।
dharmpath.com dharmpath