सचिन ने किया ‘स्वस्थ भारत’ अभियान का समर्थन

बेंगलुरू, 27 अगस्त (आईएएनएस)। महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने शनिवार को ‘स्वस्थ भारत’ अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाते हुए कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली राष्ट्र निर्माण के लिए अहम हैं।

यहां एक सुपर स्पेशालिटी स्वास्थ्य केंद्र ‘एस्टर सीएमआई अस्पताल’ का उद्घाटन करने के बाद सचिन ने कहा, “सिर्फ खिलाड़ियों को ही उच्च स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिलनी चाहिए और मैं अपने अनुभव से पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता जल्द से जल्द स्वस्थ कर देती है।”

25 वर्षो के क्रिकेट करियर के दौरान कई बार चोटों से जूझने वाले भारत रत्न सचिन ने अपनी स्मृतियों को दोहराते हुए कहा कि पेशेवर चिकित्सकों और फिजियोथेरेपिस्ट का सहयोग न होता वह इतने वर्षो तक क्रिकेट नहीं खेल पाते।

सचिन ने पेशे से बाल चिकित्सक अपनी पत्नी अंजली का संदर्भ देते हुए कहा, “मेरे घर में भी एक पेशेवर चिकित्सक है, जो मेरी सबसे अच्छी साझेदार भी हैं।”

राज्यसभा सांसद सचिन ने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल बेंगलुरू में स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता में इजाफा करेगा और कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों एवं सहायक चिकित्सकों का बेहद पेशेवर दल है जो अपनी प्रतिष्ठा के अनुकूल उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493