दोहा बैंक की कोच्चि शाखा का उद्घाटन

कोच्चि, 27 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने शनिवार को दोहा बैंक की कोच्चि शाखा का उद्घाटन किया।

यह इस बैंक की देश में तीसरी शाखा है, दो अन्य शाखाएं मुंबई में हैं।

इस मौके पर बैंक के अध्यक्ष शेख फहद बिन मोहम्मद बिन जाबोर अल थानी, कार्यकारी निदेशक शेख अब्दुल रहमान बिन मोहम्मद बिन जाबोर अल थानी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर. सीतारमन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इस शाखा में कॉरपोरेट और खुदरा ग्राहकों के लिए सेवाएं उपलब्ध होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493