पीड़ित यात्री ने झांसी स्टेशन पहुंचकर जीआरपी व आरपीएफ से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
ट्रेन 51808 बांदा पैसेंजर में बांदा के काला कुआं निवासी मुकेश कुमार झांसी के लिए सफर कर रहा था। ट्रेन जब हरपालपुर से चलकर झांसी के लिए बढ़ी, तभी वहां दो लड़कों ने उसका मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि वह कुछ करता, लड़के उसका मोबाइल लेकर भाग गए और ट्रेन ने भी गति पकड़ ली।
झांसी पहुंचने पर मुकेश ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
दूसरी ओर, ट्रेन 12824 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-6 के सीट नंबर 65 पर निजामुद्दीन से रायपुर के लिए दीपक नाम का युवक यात्रा कर रहा था। इसी दौरान उसका बैग गायब हो गया, जिसमें नकदी व सामान रखा हुआ था।
काफी खोजबीन के बाद भी बैग नहीं मिला। परेशान होकर उसने झांसी में इसकी शिकायत जीआरपी व आरपीएफ से की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
dharmpath.com dharmpath