डीएनडी पर आर पार की जंग रविवार से

शनिवार को इस प्रदर्शन को लेकर की गई तैयारियों को पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर के आवास पर अंतिम स्वरूप दिया गया। नागर ने कहा कि डीएनडी के मामले में आर-पार की जंग का एलान मोर्चा द्वारा किया गया है। यह विरोध प्रदर्शन परिणाम आने तक जारी रहेगा। अंत में नवाब सिंह नागर ने कहा कि डीएनडी कंपनी की मनमानी और जनता पर हो रहे डीएनडी के जुल्म को अब किसी किमत पर बर्दाशत नहीं करेगा। इस बार लड़ाई आश्वासन से समाप्त नहीं होगी। उन्होंने शहरवासियों से भी विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493