काराकस, 28 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जावेद जारीफ शनिवार को वेनेजुएला पहुंच गए।
इस दौरान वह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देंगे।
जरीफ ने वेनेजुएला के टेलीविजन चैनल को साक्षात्कार के दौरान बताया कि दोनों देशों के केंद्रीय बैंक आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।
उन्होंने बताया, “इस समझौते पर दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों के हस्ताक्षर होंगे जिससे हमारे संयुक्त विकास के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।”
गौरतलब है कि जारीफ के लैटिन अमेरिकी दौरे का यह आखिरी पड़ाव है। इससे पहले वह क्यूबा, निकारगुआ, इक्वाडोर, चिली और बोलीविया का दौरा कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath