नई दिल्ली, 28 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कश्मीर घाटी में फैली अशांति पर चर्चा के लिए एकता और ममता मूल बिदु रहे हैं।
मोदी ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ चर्चा में एकता और ममता ये दो शब्द उभरकर सामने आए।
मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा, “कश्मीर में जो कुछ भी हुआ, उसके विरोध में सभी राजनीतिक दलों ने एकस्वर में आवाज उठाई। उन्होंने विश्व और अलगाववादियों को एक संदेश दिया जबकि कश्मीरियों की ओर हमारी संवेदनशीलता का भी संदेश दिया।”
मोदी ने कहा, “मेरी विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बातचीत में एक चीज उभरकर सामने आई। कश्मीर में हमारी नीति के मुख्य बिंदु एकता और ममता रही।”
उन्होंने कहा कि कश्मीर में जान गंवाने वाला हर एक वह शख्स फिर चाहे वह कश्मीर युवा हो या फिर सुरक्षाकर्मी, उसकी मौत से देश को क्षति पहुंची है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “यह स्पष्ट है कि कश्मीर में जान गंवाने वाला हर शख्स हमारी क्षति, हमारे देश की क्षति है।”
गौरतलब है कि कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में हिंसा का माहौल है जिसमें अब तक लगभग 70 लोगों की मौत हो चुकी है।
dharmpath.com dharmpath